आंदोलन का 51वां दिन : सरकार के साथ नौवें दौर की वार्ता आज, किसान नेता बोले- 26 जनवरी को देश का सिर ऊंचा करेंगे, दुनिया की सबसे ऐतिहासिक परेड होगी
हाईलाइट
- नौवें दौर की वार्ता
- किसान आंदोलन का शुक्रवार को 51वां दिन
- किसान नेता पहली बार केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे
किसान आंदोलन का शुक्रवार को 51वां दिन है। तीन नये कृषि कानूनों को निरस्त करने और न्यूतम समर्थन मूल्य पर (एमएसपी) पर फसलों की खरीद की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के प्रतिनिधि आज फिर केंद्रीय मंत्रियों के साथ वार्ता के लिए विज्ञान भवन जा रहे है, जहां मध्याह्न् 12 बजे वार्ता शुरू होगी। देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों की अगुवाई कर रहे यूनियनों के नेताओं के साथ सरकार की यह नौवें दौर की वार्ता है। हालांकि तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा विशेषज्ञों की एक कमेटी का गठन किए जाने के बाद किसान नेता पहली बार केंद्रीय मंत्रियों से मिलेंगे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/farmersprotestday-51-speakupforkisanadhikar-news-in-hindi-205176

कोई टिप्पणी नहीं: