बर्ड फ्लू: हिमाचल में 1700 पक्षियों की मौत के बाद पर्यटकों की एंट्री बंद, राजस्थान में 425 मप्र में भी 185 की जान गई
हाईलाइट
- कांगडा में 1700 प्रवासी पक्षियों की मौत
- पक्षियों में मिला H5N1 वायरस
कोरोना वायरस महामारी को लेकर वैक्सिन की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई और देश के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू फैलने की खबर फैलने लगा है। इस बीमारी के कारण अब तक हिमाचल के कांगड़ा के पौंग में 1700 प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। इन पक्षियों में H5N1 वायरस मिला है जो कि बर्ड फ्लू होने की पुष्टि करता है। वहीं खबर है कि राजस्थान में रविवार को विभिन्न जिलों में 170 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही यहां अब तक 425 से अधिक कौवों, बगुलों और अन्य पक्षियों की की मौत हुई हैं। इसके अलावा हाल ही में केरल के कोट्टयम और अलप्पुझा जिलों के कुछ हिस्सों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। इस कारण प्रभावित इलाकों के 1 किलोमीटर के दायरे में मुर्गियों, बतखों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश जारी किया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/bird-flu-tourist-entry-closed-after-1700-birds-killed-in-himachal-201627

कोई टिप्पणी नहीं: