आदिवासियों के बीच पहुंची ममता बनर्जी, सब्जी पकाई- चाय पी, भाजपा ने कहे अपमानजन शब्द
2021 में पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बार भाजपा का उम्मीद है कि वह यहां अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। कुछ दिन पहले ही गृहमंत्री अमित शाह ने एक किसान के घर खाया खाया था और रोड शो किया था। वहीं, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को विजय बनाने के लिए बुधवार को एक आदिवासी गांव में पहुंची और वहां पहले चाय पी। इसके बाद जब वहां कुछ महिलाएं सब्जी पका रही थी तो ममता बेनर्जी ने भी उनके साथ हाथ बंटाया और सब्जी बनाई। लेकिन इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ममता बेनर्जी पर अपमानित टिप्पणी करते हुए ट्वीट किया कि 'जो काम दीदी को 5 महीने बाद करना है!, वो अभी से शुरू कर दिया'!..। अब खाना बनाना कौन सी बुरी बात हो गई या आदिवासियों के साथ चाय पीना और देश के जितने भी पूर्व मुख्यमंत्री हैं वो क्या खाना ही बना रहे हैं! इसके पहले मीडिया से बातचीत में विजयवर्गीय ने इसे नाटक बताया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/state/news/mamata-banerjee-visit-to-tribal-village-cooks-vegetables-and-drunk-tea-200099

कोई टिप्पणी नहीं: