Coronavirus Vaccine: ICMR के डायरेक्टर ने कहा, शायद पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने की जरूरत न पड़े
हाईलाइट
- ICMR का कोरोना वैक्सीनेशन पर बयान
- वैक्सीनेशन की सफलता उसकी इफेक्टिवनेस पर निर्भर
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) का कोरोना वैक्सीनेशन पर बयान सामने आया है। ICMR के डायरेक्टर जनरल डॉ. बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्सीनेशन की सफलता उसकी इफेक्टिवनेस पर निर्भर करती है। हमारा मकसद कोरोना की ट्रांसमिशन चेन को तोड़ना है। अगर हम थोड़ी आबादी (क्रिटिकल मास) को वैक्सीन लगाकर कोरोना ट्रांसमिशन रोकने में कामयाब रहे तो शायद पूरी आबादी को वैक्सीन लगाने की जरूरत न पड़े। वहीं स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, 'मैं यह साफ करना चाहता हूं कि सरकार ने कभी पूरे देश को वैक्सीन लगाने की बात नहीं कही है। यह जरूरी है कि ऐसी वैज्ञानिक चीजों के बारे में तथ्यों के आधार पर बात की जाए।'
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/we-may-not-have-to-vaccinate-the-entire-population-says-icmr-dg-190702

कोई टिप्पणी नहीं: