Amrinder Vs Kejriwal: कृषि कानून को लेकर दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच छिड़ी जंग, जानिए किसने क्या कहा?
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के मुद्दों को लेकर दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमरिंदर सिंह ने किसान आंदोलन को बेच दिया है। अपने बेटे के ईडी मामले के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से समझौता कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही किसानों के साथ खड़े रहे हैं। वहीं अमरिंदर सिंह ने केजरीवाल के आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि यह बात तो हर पंजाबी जानता है कि वह किसी भी तरह की झूठे ईडी या अन्य मामलों से नहीं डरते हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/twitter-war-escalates-between-amarinder-kejriwal-194559

कोई टिप्पणी नहीं: