मोहम्मद शमी को छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह, फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट भी कर सकते हैं मिस
हाईलाइट
- मोहम्मद शमी को छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह
- बुधवार को आस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना होंगे शमी
चोटिल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को छह सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी गई है। ऐसे में अब वह बुधवार को आस्ट्रेलिया से भारत के लिए रवाना होंगे। भारत पहुंचने के बाद शमी को क्वारंटीन में रहना होगा। शमी को एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान भारत की दूसरी पारी के दौरान बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस की गेंद हाथ में लगी थी। दर्द के कारण वह हाथ भी नहीं उठा पा रहे थे और इसी कारण रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने फिर गेंदबाजी भी नहीं की थी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/shami-unlikely-to-play-first-test-against-england-six-week-rest-cum-rehab-awaits-197224

कोई टिप्पणी नहीं: