नए कोरोना वायरस की आहट: महाराष्ट्र में आज से शहरी इलाकों में नाइट कर्फ्यू, यूरोप से आने वाले लोगों के लिए 14 दिन का क्वारेंटाईन अनिवार्य
हाईलाइट
- महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया
- ब्रिटेन के अलावा भी कुछ देशों में पहुंचा नया स्ट्रेन
क्रिसमस, न्यू ईयर जैसे त्योहारों और ब्रिटेन में सामने आए नए कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। वहीं यूरोप और मिडल ईस्ट देशों से आने वाले सभी लोगों के लिए 14 दिन के लिए क्वारेंटाईन में रहना अनिवार्य कर दिया है। उद्धव सरकार के नए आदेश के मुताबिक नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा. यह 5 जनवरी 2021 तक चलेगा। ऐसे यात्रियों की क्वारेंटाईन के बाद पांचवें अथवा सातवें दिन कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। यात्रियों की क्वारेंटाईन अवधि खत्म होने के बाद ही उन्हें घर छोड़ने की अनुमति होगी। जिस हवाई अड्डे पर यात्री अतरराष्ट्रीय विमान से उतरेंगे वहां के मनपा आयुक्त को यात्रियों को क्वारेंटाईन के लिए होटल और स्वतंत्र अस्पताल का प्रबंध करना पड़ेगा। इसके साथ ही यूरोपीय देशों से आने वाले यात्रियों में नए वायरस का लक्षण मिलने पर उनके लिए स्वतंत्र अस्पताल का प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/night-curfew-in-urban-areas-in-maharashtra-since-yesterday-196799

कोई टिप्पणी नहीं: