नेपाल की संसद भंग, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सिफारिश को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने मंजूरी दी
हाईलाइट
- नेपाल के प्रधानमंत्री ओली के संसद भंग करने की सिफारिश को मंजूरी
- देश में अगले साल 30 अप्रैल से 10 मई के बीच चुनाव कराए जाएंगे
- पीएम ओली पर संवैधानिक परिषद अधिनियम से संबंधित एक अध्यादेश को वापस लेने का दबाव था
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के संसद भंग करने की सिफारिश को राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने मंजूरी दे दी है। अब देश में अगले साल 30 अप्रैल से 10 मई के बीच चुनाव कराए जाएंगे। नेपाल के ऊर्जा मंत्री बर्शमान पुन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि पार्टी में बढ़ती दरार के बीच कैबिनेट ने संसद भंग करने की सिफारिश करने का फैसला लिया था। पीएम ओली पर संवैधानिक परिषद अधिनियम से संबंधित एक अध्यादेश को वापस लेने का दबाव था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/nepals-president-dissolves-parliament-declares-mid-term-polls-opposition-cries-foul-196430

कोई टिप्पणी नहीं: