Farmer Protest: किसानों और सरकार के बीज पांचवीं बैठक भी बेनतीजा, 9 को फिर होगी वार्ता, कृषि मंत्री बोले- जारी रहेगी MSP, इसे कोई खतरा नहीं
हाईलाइट
- किसानों के पास एक साल तक आंदोलन करने की सामग्री
- हम सरकार से चर्चा नहीं, ठोस जवाब चाहते हैं: किसान
- जो कुछ भी सरकार करेगी वो किसानों के हित में करेगीः कृषि मंत्री
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का विरोध प्रदर्शन लगातार 10वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। वहीं सरकार किसानों को 5वें दौर की बैठक में भी मनाने में असफल रही। बैठक में सरकार ने किसानों से और वक्त मांगा। अब 9 दिसंबर को सुबह 11 बजे फिर सरकार और किसान नेताओं की बातचीत होगी। किसान नेताओं और सरकार के बीच दिल्ली के विज्ञान भवन में बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हमने किसान नेताओं को कहा है कि MSP जारी रहेगा, इसे कोई खतरा नहीं है। इस पर शक करना बेबुनियाद है। फिर भी, अगर किसी को संदेह है तो सरकार इसे सुलझाने के लिए तैयार है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/farmer-protest-seed-fifth-meeting-of-farmers-and-government-too-inconclusive-192185

कोई टिप्पणी नहीं: