किसान आंदोलन: गृहमंत्री शाह से बैठक नहीं बनी कोई बात, आज किसानों को लिखित प्रस्ताव देगी सरकार, केंद्र से होने वाली मीटिंग टली
हाईलाइट
- आज शाम किसान नेताओं से मिलेंगे अमित शाह
- कल सरकार के साथ होनी है किसानों की चर्चा
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार 13 दिन से जारी है। मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का आह्वान किया था। इसकी मियाद खत्म होते ही गृहमंत्री अमित शाह ने किसान संगठनों के नेताओं को मिलने के लिए बुलावा भेजा। गृहमंत्री के बुलावे पर 13 किसान नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शाह से मिलने के लिए ICAR गेस्ट हाउस पहुंचा। इस मुलाकात में भी कुछ ठोस हल नहीं निकला। सरकार ने बुधवार को किसानों को प्रस्ताव देने की बात कही है। बैठक में शामिल किसान नेता हन्नान मुल्ला ने कहा कि सरकार कानून वापसी को तैयार नहीं है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/farmer-leader-will-meet-home-minister-amit-shah-this-evening-193318

कोई टिप्पणी नहीं: