Coronavirus in India: भारत में 24 घंटों में 36 हजार 604 नए मामले सामने आए, 501 लोगों की हुई मौत
हाईलाइट
- भारत में 24 घंटों में 36 हजार 604 नए मामले सामने आए
- कुल संक्रमितों की संख्या 94 लाख 99 हजार 414 है
- 89 लाख 32 हजार 647 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं
देश में कोरोनावायरस महामारी का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। केन्द्र व राज्य सरकारें इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने में जुटी है। देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 94 लाख को पार कर चुका है। कुल संक्रमितों की संख्या 94 लाख 99 हजार 414 है। जिसमें से 89 लाख 32 हजार 647 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोनावायरस से अब तक 1 लाख 38 हजार 122 मरीजों की मौत हो गई है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-latest-update-in-india-coronavirus-updates-190788

कोई टिप्पणी नहीं: