ममता के किले में सेंध: 9 विधायकों और एक सांसद के साथ भाजपा के हुए अधिकारी, शाह बोले- चुनाव तक दीदी अकेली होंगी
दो दिन के बंगाल दौरे पर गए गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को मिदनापुर पहुंचे। शाह को रैली के दौरान तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व नेता सुवेंदु अधिकारी ने भाजपा का दामन थाम लिया। सुवेंदु अधिकारी को रैली में मंच पर अमित शाह के बगल में जगह दी गई। सुवेंदु अधिकारी के साथ कई पार्टियों के नौ विधायक और एक टीएमसी सांसद भी भाजपा में शामिल हुए हैं। कई दिनों से अधिकारी के भाजपा में जाने की अटकले थीं। इस पर शाह ने कहा कि चुनाव आते-आते दीदी (ममता बनर्जी) अकेली रह जाएंगी। शुभेंदु अधिकारी विधायकी छोड़ चुके हैं, हालांकि उनका इस्तीफा अब तक मंजूर नहीं हुआ है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/bjp-officials-with-9-mlas-and-one-mp-196261

कोई टिप्पणी नहीं: