Breaking

Coronavirus in India: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख के पार पहुंची, एक लाख 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

 


हाईलाइट

  •  भारत में बीते 24 घंटे में देश में 45,882 मामले सामने आए
  •  देश में बीते 24 घंटे में 584 लोगों की मौत हो गई

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख को पार कर गई है। जबकि इस खतरनाक वायरस से 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग जान गवा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में  देश में 45,882 मामले सामने आए हैं और 584 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90,04,366 हो गई है। अब तक कुल 1,32,162 लोग वायरस से अपनी जान गवा चुके हैं। देश में एक्टिव मामलों की संख्या 4,43,794 है।  पिछले 24 घंटे में 44,807 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 84,28,410 हो गई है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/with-45882-new-covid19-infections-indias-total-cases-rise-to-9004366-186609

 

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.