कोरोना गाइडलाइंस: कॉलेज खोलने के लिए UGC के दिशानिर्देश, घर पर भी ऑनलाइन पढ़ाई कर सकते हैं छात्र
देश भर में उच्च शिक्षण संस्थानों में करीब 7 महीने के लॉकडाउन के बाद विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए यूजीसी ने नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। हालांकि किसी भी संस्थान में कुल छात्रों के 50 फीसदी से अधिक की उपस्थिति नहीं होनी चाहिए। विज्ञान प्रौद्योगिकी और रिसर्च को छोड़कर अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगी। यूजीसी ने नए दिशानिर्देश के मुताबिक अगर छात्र चाहें तो कक्षाओं में भाग न लेकर घर पर ही रहकर ऑनलाइन अध्ययन कर सकते हैं। सीमित संख्या में हॉस्टल खोले जा सकते हैं। हॉस्टल के कमरों में एक से ज्यादा छात्र के रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/education/news/ugc-has-released-new-guidelines-for-reopening-of-colleges-and-universities-182202

कोई टिप्पणी नहीं: