US Election 2020: 32 साल, तीसरा प्रयास, फिर जीता अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव, जानें भारत के लिए बाइडेन की जीत के मायने
हाईलाइट
- 77 साल के बाइ़़डेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे
- 20 जनवरी को 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे जो बाइ़़डेन
- भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस उप राष्ट्रपति होंगी
कल शाम तक दुनिया भर की निगाहें अमेरिका चुनाव पर टिकी थीं। जैसे ही जो बाइडेन की जीत पक्की हुई, वैसे ही सभी का इंतजार खत्म हुआ और अमेरिका को नया बिग बॉस मिल गया। 20 जनवरी को शपथ लेने के साथ ही 77 साल के बाइडेन अमेरिका के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति होंगे। जो बाइडेन अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बनने वाले हैं, जबकि भारतीय मूल की अमेरिकी कमला हैरिस यूएस की उप राष्ट्रपति बनने वाली है। बाइडेन ने कड़े मुकाबले में मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शिकस्त दी है। बता दें कि बाइडेन 32 साल में तीसरे प्रयास में राष्ट्रपति का चुनाव जीते हैं। पहले 2009 से 2017 तक राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उपराष्ट्रपति रह चुके हैं। वे तीन दशक से लगातार अपनी पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी हासिल करने की कोशिश करते रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/us-election-2020-the-meaning-of-joe-bidens-victory-for-india-182932

कोई टिप्पणी नहीं: