आडवाणी का 93 वां जन्मदिन: पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को खिलाया केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
हाईलाइट
- बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज 93 वां जन्मदिन
- पीएम मोदी ने आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
भाजपा के वरिष्ठ नेता और अटल सरकार में उपप्रधानमंत्री रह चुके लालकृष्ण आडवाणी आज अपने जीवन के 93 साल पूरे कर चुके हैं। आडवाणी का जन्म 8 नवंबर को कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था। जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली स्थित उनके गृह निवास पर जाकर बधाई दी। पीएम मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। फूलों का गुलदस्ता भेंट कर पीएम मोदी ने उन्हें केक भी खिलाया। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/prime-minister-narendra-modi-celebrates-bjp-leader-lk-advanis-93th-birthday-182961

कोई टिप्पणी नहीं: