Prime Minister Modi will inaugurate multi-storey houses for MPs tomorrow
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 23 नवम्बर को सुबह 11 बजे सांसदों के लिए निर्मित बहुमंजिला आवासों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी उपस्थित रहेंगे।
यह आवास नई दिल्ली स्थित डॉ. बीडी मार्ग पर स्थित हैं। करीब 80 साल से ज्यादा पुराने आठ बंगलों की जमीन को फिर से विकसित कर ये 76 आवास बनाए गए हैं। इन आवासों के निर्माण पर स्वीकृत कुल राशि का 14 प्रतिशत कम धन खर्च हुआ है और कोविड-19 महामारी के बावजूद काफी कम समय में यह कार्य पूर्ण हुआ है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/prime-minister-modi-will-inaugurate-multi-storey-houses-for-mps-tomorrow-187336

कोई टिप्पणी नहीं: