Breaking

बिहार में PM का चौथा दौरा: PM मोदी ने कहा-रंगबाजी हार रही, विकास फिर से जीत रहा है

 


हाईलाइट

  •  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अररिया के फारबिसगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित किया
  •  PM मोदी ने कहा-रंगबाजी हार रही, विकास फिर से जीत रहा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अररिया में चुनाव प्रचार करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान और मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान में अब तक मिल रही खबर के अनुसार बिहार में फिर से रंगबाजी, रंगदारी हार रही है और विकास फिर से जीत रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अररिया के फारबिसगंज में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार की पहचान अब बदल रही है। उन्होंने कहा, आज बिहार में अहंकार हार रहा है, परिश्रम फिर जीत रहा है। आज बिहार में घोटाला हार रहा है, लोगों का हक फिर जीत रहा है। आज बिहार में गुंडागर्दी हार रही है, कानून का राज वापस लाने वाले फिर जीत रहे हैं।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/pm-narendra-modi-two-rally-in-saharsa-and-farbisganj-today-trying-to-get-36-assembly-seats-live-updates-181074

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.