Breaking

Coronavirus in World: दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या छह करोड़ 12 लाख के पार पहुंची, 14 लाख 36 हजार लोगों की मौत

 


हाईलाइट

  •  दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5.40 लाख से ज्यादा नए मामले
  •  10,953 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी

दुनिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 5.40 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। जबकि 10,953 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी। वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक छह करोड़ 12 लाख मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, अबतक 14 लाख 36 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। चार करोड़ 23 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं। एक करोड़ 74 लाख 68 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत हुई है। इसके बाद मैक्सिको, इटली, ब्राजील, पोलांड, रूस, ब्रिटेन, भारत में मौत के सबसे ज्यादा केस आए। वहीं फ्रांस को पछाड़कर अब रूस सबसे ज्यादा संक्रमितों की लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/more-than-6-crore-cases-reported-in-the-world-so-far-189065

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.