IPL-13: जीत के बाद रोहित ने कहा, हम पहली बॉल से गेम में थे, पीछे मुड़कर नहीं देखा
हाईलाइट
- IPL-13 के फाइनल मैच में दिल्ली को 5 विकेट से हराकर मुंबई ने रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम किया
- जीत के बाद कप्तान रोहित ने कहा, उनकी टीम पहली गेंद से मैच में थी और वहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस ने रिकॉर्ड 5वीं बार खिताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने 6वीं बार फाइनल खेला। मुंबई ने इससे पहले 4 बार (2013, 2015, 2017, 2019) में IPL का खिताब जीता था। जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि, उनकी टीम पहली बॉल से मैच में थी और वहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ट्रेंट बाउल्ट ने मैच की पहली ही बॉल पर दिल्ली के मार्कस स्टोयनिस को पवेलियन भेज दिया। दिल्ली शुरुआती झटकों से अच्छी तरह उबर नहीं सकी और 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 156 रन ही बना पाई। मुंबई ने रोहित की 68 रनों की पारी के दम पर यह लक्ष्य 18.4 ओवरों में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-after-winning-the-5th-title-rohit-sharma-said-we-were-ahead-of-the-first-ball-did-not-look-back-183899

कोई टिप्पणी नहीं: