GHMC polls: अमित शाह का हैदराबाद में रोड शो, भाग्यलक्ष्मी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की
हाईलाइट
- निकाय चुनाव के प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज हैदराबाद में
- सिकंदराबाद में रोड शो से पहले उन्होंने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की
निकाय चुनाव के प्रचार के लिए गृहमंत्री अमित शाह आज हैदराबाद पहुंचे। सिकंदराबाद में रोड शो से पहले उन्होंने भाग्यलक्ष्मी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। अमित शाह हैदराबाद में नामपल्ली स्थित बीजेपी के राज्य कार्यालय में 3 बजे डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। बता दें कि निकाय चुनाव के प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई नेता हैदराबाद का दौरा कर चुके हैं। शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी चुनाव से पहले हैदराबाद का दौरा किया था।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/ghmc-polls-amit-shah-in-hyderabad-for-roadshow-offers-prayers-at-bhagyalakshmi-temple-189919

कोई टिप्पणी नहीं: