Coronavirus India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43,082 नए मामले, 492 लोगों ने गंवाई जान
हाईलाइट
- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43,082 नए मामले
- 492 लोग संक्रमण के चलते जिंदगी की जंग हार गए
- भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 9 हजार हो गए
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 43,082 नए मामले सामने आए हैं। 492 लोग संक्रमण के चलते जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 9 हजार हो गए हैं। इनमें से एक लाख 35 हजार 715 लोग अपनी जान गंवा चुके है। कुल एक्टिव केस बढ़कर चार लाख 55 हजार पर आ गए। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या 3211 बढ़ गई। अब तक कुल 87 लाख 18 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में 39,379 मरीज कोरोना से ठीक हुए।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-live-updates-43082-new-covid-19-infections-push-indias-tally-over-93-lakh-189064

कोई टिप्पणी नहीं: