Breaking

Coronavirus: देश में बीते 24 घंटों में 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 670 लोगों की हुई मौत

 


हाईलाइट

  •  भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 लाख 11 हजार 724 हुई
  •  मौत का आंकड़ा 1 लाख 24 हजार 985 पर पहुंच गया

भारत में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के 47 हजार 638 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 670 लोगों की मौत हुई है। इसी की साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 84 लाख 11 हजार 724 हो गई है। मौत का आंकड़ा 1 लाख 24 हजार 985 पर पहुंच गया है। वहीं एक्टिव केस की बात की जाए तो बीते 24 घंटों में इसमें 7189 की कमी आई है। फिलहाल देश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,20,773 हैं। 54 हजार 157 मरीज बीते 24 घंटे में अस्पताल से डिसचार्ज हुए है। इसी के साथ ठीक होने वालों की संख्या 77 लाख 65 हजार 966 हो गई है। कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट बना हुआ है।

 

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-news-live-updates-covid-19-tally-goes-past-84-lakh-in-india-182177

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.