Coronavirus India: देश में कोरोना का कहर, 91 लाख के पार संक्रमितों का आंकड़ा, 24 घंटे में मिले 44 हजार से ज्यादा नए केस
हाईलाइट
- देश में 91 लाख के पार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
- 24 घंटे में मिले 44 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस
- अब तक 1 लाख 33 हजार 738 मरीजों की संक्रमण से मौत
कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में अब तक 91 लाख से ज्यादा मरीज इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, 1 लाख 33 हजार 738 मरीजों की जान चली गई है। केन्द्र और राज्य सरकार इस वायरस से निपटने के लिए जरुरी कदम उठा रही हैं। लोगों को कोरोना प्रॉटोकॉल का पालन करने की सलाह दी जा रही है। जो लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई भी हो रही है। सरकार अब किसी भी तरह की ढिलाई के पक्ष में नहीं है। दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस भारत में ही है। वहीं भारत मौत के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/coronavirus-india-live-updates-coronavirus-new-case-in-india-187550

कोई टिप्पणी नहीं: