Breaking

Amit Shah in Bengal: अमित शाह के मिशन बंगाल का आज दूसरा दिन, दक्षिणेश्वर मंदिर से करेंगे आज के कार्यक्रमों की शुरुआत

 


हाईलाइट

  •  2021 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे गृह मंत्री
  •  अमित शाह के बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन
  •  दक्षिणेश्वर मंदिर से करेंगे आज के कार्यक्रमों की शुरुआत

पश्चिम बंगाल में 2021 में होने जा रहे विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटे गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का आज दूसरा दिन है। अमित शाह कोलकाता में आज कार्यक्रमों की शुरुआत दक्षिणेश्वर मंदिर से होगी। जिसके बाद वे पद्मभूषण गायक अजॉय चक्रवर्ती से मुलाकात करेगे। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह संगठन की एक बैठक में हिस्सा लेंगे। अमित शाह दोपहर का भोजन न्यूटन इलाके में नबीन विस्वास के घर पर करेंगे। नबीन विस्वास मटुआ समुदाय से आते हैं। कोलकाता के न्यूटन इलाके में अमित शाह मटुआ समुदाय के मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। इसके बाद अमित शाह एक प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. प्रेस कांफ्रेंस के बाद सामाजिक संगठनों के साथ बैठक करेंगे। इससे पहले गुरुवार को अमित शाह ने बांकुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया था। इसके बाद उन्होंने पुआबागान जाकर स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। फिर उन्होंने स्थानीय आदिवासी परिवार के घर जाकर पत्ते पर भोजन भी किया।

 

 आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/amit-shah-in-bengal-can-sense-massive-public-anger-mamata-days-numbered-182167

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.