Nobel Prize 2020: फिजिक्स के नोबेल की घोषणा, ब्लैक होल और सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट से जुड़ी खोज के 3 वैज्ञानिको को मिला पुरस्कार
हाईलाइट
- फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार की घोषणा
- तीन वैज्ञानिकों को मिला फिजिक्स का नोबेल
- ब्लैक होल और सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट से जुड़ी खोज
इस साल के लिए फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम ने तीन वैज्ञानिकों को इसके लिए चुना है। इसमें आधा सम्मान रोजर पेनरोज को ब्लैक होल निर्माण को आइंस्टीन की सापेक्षकता के सिद्ंधात (जनरल थ्योरी ऑफ रिलेटिविटी) से जुड़ाव की खोज के लिए और शेष आधा सम्मान संयुक्त रूप से रिनहार्ड गेंजेल और एंड्रिया गेज को गैलेक्सी के केंद्र में स्थित अत्यधिक घनत्व वाले पदार्थ (सुपरमैसिव कॉम्पैक्ट ऑब्जेक्ट) खोज के लिए दिया गया। बता दें कि नोबेल पुरस्कार छह श्रेणियों में दिए जाते हैं और इसकी घोषणा इस बार 5-12 अक्टूबर के बीच होगी. इसमें मेडिसिन और फिजिक्स श्रेणी के पुरस्कारों की घोषणा हो चुकी है और अब रसायन, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में इसकी घोषणा होनी बाकी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/three-scientists-share-nobel-physics-prize-2020-169747

कोई टिप्पणी नहीं: