Indian Railway: मेल और एक्सप्रेस ट्रेन से हटाए जाएंगे स्लीपर कोच, सिर्फ AC बोगी रहेंगी
हाईलाइट
- इंडियन रेलवे एक नए प्लान पर काम कर रही है
- मेल और एक्सप्रेस ट्रेन से हटाए जाएंगे स्लीपर कोच
- मेल और एक्सप्रेस ट्रेन में सिर्फ AC बोगी रहेंगी
इंडियन रेलवे एक नए प्लान पर काम कर रही है। इस प्लान के तहत कुछ धीमी गति से चलने वाली पैसेंजर और लोकल ट्रेनों को छोड़कर, सभी ट्रेनों में केवल वातानुकूलित डिब्बे होंगे। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, 72 बर्थ वाले वर्तमान स्लीपर क्लास कोच को 83 बर्थ वाले अधिक कॉम्पैक्ट एसी कोच से बदल दिया जाएगा। नए कोचों का किराया वर्तमान एसी किराए की तुलना में कम होगा लेकिन स्लीपर क्लास के टिकट से अधिक होगा। रेलवे के कपूरथला कारखाने में बनाया गया नया कोच, अभी अंडर ट्रायल है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/railways-to-phase-out-sleeper-coaches-in-long-distance-mail-express-trains-171438

कोई टिप्पणी नहीं: