Economics Nobel Prize: पॉल आर मिलग्रोम और रॉबर्ट बी विल्सन ने जीता अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार
हाईलाइट
- पॉल आर मिल्ग्रॉम और रॉबर्ट बी विल्सन को इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल
अमेरिका के पॉल आर मिल्ग्रॉम और रॉबर्ट बी विल्सन ने इस साल का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार जीता है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के महासचिव गोरान हैंसन ने सोमवार को स्टॉकहोम में विजेताओं के नाम की घोषणा की। ऑक्शन थ्योरी में सुधार और ऑक्शन करने के नए आविष्कार के लिए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। पॉल और रॉबर्ट विल्सन ने अध्ययन किया है कि नीलामी (Auction) कैसे काम करती है। उन्होंने उन गुड्स एंड सर्विसेज के लिए नए ऑक्शन फॉर्मेट को डिजाइन करने के लिए अपने इनसाइट का उपयोग किया जिसे पारंपरिक तरीके से बेचना मुश्किल था। जैसे कि रेडियो फ्रीक्वेंसी। उनकी खोजों ने दुनिया भर के सेलर, बायर और टैक्स पेयर्स को लाभान्वित किया है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/paul-r-milgrom-and-robert-b-wilson-win-2020-nobel-prize-in-economics-171773

कोई टिप्पणी नहीं: