IPL-13: लीग के 19वें मैच में आज बैंगलोर-दिल्ली आमने-सामने, दोनों टीमों की नजर लीग में चौथी जीत दर्ज करने पर
हाईलाइट
- IPL-13 का 19वां मैच आज बैंगलोर और दिल्ली के बीच दुबई में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 19वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। बैंगलोर और दिल्ली का लीग स्टेज में अब तक प्रदर्शन एक जैसा रहा है। दोनों टीमों को पिछले 4 मैचों में 3-3 मैचों में जीत मिली है और 1-1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 6 अकों के साथ दूसरे और बैंगलोर भी इतने ही अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। अब दोनों टीमें आज का मैच जीतकर लीग स्टेज में अपनी चौथी जीत दर्ज करना चाहेंगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-rcb-vs-dc-19th-match-royal-challengers-bangalore-vs-delhi-capitals-virat-kohli-shreyas-iyer-live-updates-169084

कोई टिप्पणी नहीं: