IPL-13: लीग स्टेज के 38वें मैच में आज दिल्ली-पंजाब आमने-सामने, कैपिटल्स से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी किंग्स इलेवन
हाईलाइट
- IPL-13 का 38वां मैच आज दिल्ली और पंजाब के बीच दुबई में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 38वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 10वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में दिल्ली ने पंजाब को सुपर में हराया था। अब पंजाब आज का मैच जीतकर दिल्ली से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं दिल्ली लीग में अपनी 8वीं जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी। दिल्ली लीग में हुए अपने पिछले 9 मैचों में से 7 जीती और सिर्फ 2 हारी है। वहीं पंजाब अपने पिछले 9 मैचों में से सिर्फ 3 जीती है और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 14 अकों के साथ टॉप पर मौजूद है। वहीं पंजबा 6 अंकों के साथ 7वें नंबर पर है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-dc-vs-kxip-38th-match-punjab-vs-delhi-kings-xi-punjab-vs-delhi-capitals-kl-rahul-shreyas-iyer-live-updates-176364

कोई टिप्पणी नहीं: