IPL-13: डबल हेडर के पहले मैच में आज दिल्ली-कोलकाता में भिड़ंत, DC से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी KKR
हाईलाइट
- IPL-13 के 7वें डबल हेडर का पहला मैच आज दिल्ली और कोलकाता के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से, टॉस 3 बजे होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन के 7वें डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) का पहला और लीग का 42वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 11वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में दिल्ली ने कोलकाता को 18 रन से हराया था। अब कोलकाता आज का मैच जीतकर दिल्ली से मिली पिछली हार का बदला लेना और टूर्नामेंट में बने रहना चाहेगी। वहीं दिल्ली यह मैच जीतकर 2 अंक हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर आकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की करने मैदान पर उतरेगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-dc-vs-kkr-42nd-match-kolkata-vs-delhi-kolkata-knight-riders-vs-delhi-capitals-eoin-morgan-shreyas-iyer-live-updates-177895

कोई टिप्पणी नहीं: