IPL-13: लीग स्टेज के 37वें मैच में आज चेन्नई-राजस्थान आमने-सामने, RR से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी CSK
हाईलाइट
- IPL का 37वां मैच आज चेन्नई और राजस्थान के बीच अबु धाबी में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 37वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयलस (RR) के बीच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। दोनों टीमों का लीग स्टेज में यह 10वां मैच होगा और दूसरी बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। पिछले मैच में राजस्थान ने चेन्नई को 16 रन से हराया था। अब चेन्नई आज का मैच जीतकर राजस्थान से मिली पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। वहीं राजस्थान लीग में अपनी चौथी जीत दर्ज करने मैदान पर उतरेगी। चेन्नई लीग में हुए अपने पिछले 9 मैचों में से 3 जीती और 6 हारी है। वहीं राजस्थान भी अपने पिछले 9 मैचों में से सिर्फ 3 जीती है और 6 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नई 6 अकों के साथ 7वें नंबर पर मौजूद है। वहीं राजस्थान भी इतने ही अंकों के साथ सबसे आखिरी 8वें नंबर पर है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-csk-vs-rr-37th-match-chennai-vs-rajasthan-chennai-super-kings-vs-rajasthan-royals-ms-dhoni-steven-smith-live-updates-173875

कोई टिप्पणी नहीं: