Bihar Election 2020: महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का एलान, राजद 144 और कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ेगी, वीआईपी नेता बोले-खंजर घोंपा गया
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के विपक्षी महागठबंधन ने शनिवार को 243 सीटों का बंटवारा कर लिया है। इसके तहत आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि लेफ्ट पार्टियां 29 सीटों पर लड़ेंगी। बता दें कि राजद अब तक 150 से ज्यादा सीटों पर लड़ने का दावा कर रही थी। महागठबंधन में सीटों के बंटवारे पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीपीएम-4, सीपीआई-6, सीपीआई (माले)- 19, कांग्रेस-70 और RJD-144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लेकिन, सीटों के ऐलान के साथ ही गठबंधन में दरार पड़ गई। फॉर्मूले से नाखुश वीआईपी के नेता मुकेश सहनी ने कहा कि हमारी पीठ पर छुरा घोंपा गया। उन्होंने कहा कि हम गठबंधन से बाहर हो रहे हैं।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/politics/news/bihar-election-2020-decision-on-seat-sharing-in-mahagathbandhan-144-rjd-70-congress-168812

कोई टिप्पणी नहीं: