Breaking

कोरोना कहर: WHO ने चेताया- अभी महामारी खत्म नहीं हुई है, बिना तैयारी प्रतिबंधों में छूट देना तबाही को बुलावा

हाईलाइट

  •  बिना किसी तैयारी के चीजों को खोलना तबाही को आमंत्रित करने जैसा-WHO
  •  किसी भी देश का बर्ताव ऐसा नहीं होना चाहिए जैसे महामारी खत्म हो गई है-WHO


पूरी दुनिया में बीते आठ महीनों से लोग कोविड-19 महामारी की मार झेल रहे हैं। सुरक्षित रहने के लिए लोग कड़े लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों में भी रहे, लेकिन अब लोगों की परेशानी और बिगड़ती अर्थव्यवस्थाओं को देखते हुए कई देशों ने स्थिति को फिर से सामान्य करने की पहल कर दी है। लॉकडाउन समेत लगभग सभी तरह के प्रतिबंधों को हटाकर स्कूल, कॉलेज, ऑफिस से लेकर हर एक चीज को खोलने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। हालांकि इससे लोग राहत की सांस ले रहे हैं, लेकिन कोरोना का कहर अब भी उतना ही बरकरार है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी यह चेताया है कि, हालातों को सामान्य करने की ओर बढ़ना ठीक है मगर अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में बिना तैयारी और सावधानी के प्रतिबंधों में ढील देना तबाही को बुलावा देने जैसा हो सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.