US Open 2020: नाओमी ओसाका ने दूसरी बार यूएस ओपन और अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को हराया
हाईलाइट
- ओसाका ने तीन साल में दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया
- 22 साल की वर्ल्ड नंबर-9 ओसाका ने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है
- ओसाका ने इससे पहले 2018 के यूएस ओपन का खिताब जीता था
जापान की स्टार टेनिस खिलाड़ी वर्ल्ड नंबर-9 जापान की नाओमी ओसाका ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम-यूएस ओपन का खिताब जीता। ओसाका ने तीन साल में दूसरी बार यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया है। 22 साल की ओसाका का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब भी है। ओसाका ने इससे पहले 2018 के यूएस ओपन का खिताब जीता था। तब उन्होंने 6 बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स को हराया था। उस समय वह सिर्फ 20 साल की थीं। इसके अलावा उन्होंने पिछले साल ही ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंड स्लैम खिताब भी जीता था।
कोई टिप्पणी नहीं: