टीचर्स डे: PM मोदी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया याद, शिक्षकों का जताया आभार, कहा- शिक्षक हमारे हीरो हैं
हाईलाइट
- टीचर्स डे पर पीएम मोदी ने शिक्षकों का जताया आभार
- कहा- राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले शिक्षकों के हम आभारी रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (5 सितंबर) को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का आभार जताते हुए पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि दी है। देश में 1962 से हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाकर शिक्षकों के योगदान को याद किया जाता है। यह दिवस, देश के पूर्व राष्ट्रपति, पहले उपराष्ट्रपति और जाने-माने शिक्षाविद रहे डॉ. राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं: