US Open 2020: वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच लाइन्सवुमन को बॉल हिट करने के कारण टूर्नामेंट से बाहर
हाईलाइट
- US Open से बाहर हुए स्टार टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच
- लाइन्सवुमन को गेंद मारने के कारण किए गए बाहर
वर्ल्ड नंबर-1 सर्बिया के नोवाक जोकोविच साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में डिसक्वालिफाई होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जोकोविच को लाइन्सवुमन को बॉल हिट करने के कारण टूर्नामेंट से डिसक्वालिफाई कर दिया गया। मैच में जोकोविच स्पेन के पबेले कैरेनो बस्टो के खिलाफ 5-6 से पीछे चल रहे थे। इस कारण जोकोविच नाखुश थे और उन्होंने मैच के दौरान घुस्सा दिखाते हुए बॉल हिट की जो सीधे जाकर लाइन्सवुमन की गर्दन पर लगी थी। इसके बाद मैच रैफरी ने आपस में चर्चा करने के बाद जोकोविच से भी बात की और उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। बाद में जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर इस घटना के लिए दुख जताया। जोकोविच ने इस घटना को काफी दुखद और गलत बताया।

कोई टिप्पणी नहीं: