Breaking

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद द्वारा पारित तीनों कृषि बिलों को दी मंजूरी

 


हाईलाइट

  •  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद द्वारा पारित तीनों कृषि बिलों को मंजूरी दे दी है
  •  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी के बाद अब ये तीनों ही कृषि बिल एक्ट बन गए है
  •  विपक्ष के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात करके इन बिलों को मंजूरी नहीं देने की अपील की थी

लोकसभा-राज्यसभा से पारित हो चुके केन्द्र की मोदी सरकार के तीनों बिलों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अब ये तीनों बिल कानून बन गए हैं। इन बिलों को लेकर संसद में विपक्षी दलों ने और बाहर पंजाब-हरियाणा के किसानों ने जमकर विरोध किया। इस बिल के विरोध में पहले अकाली दल की नेता और केन्द्रीय मंत्री हर सिमरत कौन ने केन्द्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दिया। कुछ दिन बाद अकाली दल भी एनडीए से अलग हो गया। दोनों सदन में इन विधेयकों के पास होने के बाद विपक्ष के नेताओं ने राष्ट्रपति से मुलाकात करके इन बिलों को मंजूरी नहीं देने की अपील की थी।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/president-ram-nath-kovind-approved-the-three-agricultural-bills-passed-by-the-parliament-166604

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.