Covid-19 vaccine Trial: ऑक्सफोर्ड की COVID-19 वैक्सीन का ट्रायल फिर से शुरू, मेडिसिन हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी से मंजूरी
हाईलाइट
- ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सीन के ट्रायल फिर से शुरू
- वैक्सीन का एक शख्स पर रिएक्शन होने के बाद रोका गया था ट्रायल
- ऑक्सफर्ड की वैक्सीन दुनिया की सबसे ऐडवांस्ड कोविड-19 वैक्सीन है
फार्मा कंपनी अस्त्राजेनेका (AstraZeneca) ने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की कोविड-19 वैक्सीन के ब्रिटिश क्लीनिकल ट्रायल को फिर से शुरू कर दिया है। शनिवार को इसकी घोषणा की गई। कुछ दिन पहले ब्रिटेन में इस वैक्सीन का एक शख्स पर रिएक्शन होने के बाद अस्त्राजेनेका ने ट्रायल रोकने की घोषणा की थी। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने अपने बयान में कहा, 'इंडिपेंडेंट रिव्यू प्रोसेस में मेडिसिन हेल्थ रेगुलेटरी अथॉरिटी से मंजूरी मिलने के बाद दोबारा ट्रायल शुरू करने का फैसला लिया गया है।' बता दें कि ऑक्सफर्ड की वैक्सीन दुनिया की सबसे ऐडवांस्ड कोविड-19 वैक्सीन है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/international/news/oxford-and-astrazeneca-resume-coronavirus-vaccine-trial-162743

कोई टिप्पणी नहीं: