राज्यसभा: जया बच्चन ने उठाया फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने का मुद्दा, कहा-जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं
हाईलाइट
- बॉलीवुड इंडस्ट्री को बदनाम करने वालों को सपा सांसद जया बच्चन की फटकार
- राज्यसभा में कहा- जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं, ये गलत बात है
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पिछले तीन महीनों से बॉलीवुड में चल रहे आरोप-प्रत्यारोप को लेकर जया बच्चन ने नाराजगी जाहिर की है। समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने मॉनसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राज्यसभा में फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने वालों को फटकार लगाते हुए कहा, ड्रग्स से बॉलीवुड को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। सपा सांसद ने बिना नाम लिए बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रनौत पर भी निशाना साधा।

कोई टिप्पणी नहीं: