Breaking

Italian Open 2020: नोवाक जोकोविच 5वीं बार इटालियन ओपन चैंपियन बने, रिकॉर्ड 36वीं बार जीता ATP मास्टर्स टाइटल

 


हाईलाइट

  •  नोवाक जोकोविच ने पांचवीं बार इटेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया
  •  जोकोविच सबसे ज्यादा ATP खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बने
  •  विमेंस सिंगल्स में सिमोना हालेप ने पहली बार इटेलियन ओपन का खिताब जीता

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया है। जोकोविच ने पांचवीं बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीता है। वहीं विमेंस सिंगल्स में रोमानिया की सिमोना हालेप ने पहली बार इटेलियन ओपन का खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच ने मेंस सिंगल्स के फाइनल मैच में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टजमैन को 7-5, 6-3 से मात देकर टूर्नामेंट का खिताब जीता। इसके साथ ही जोकोविच सबसे ज्यादा ATP खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने अब तक 36 ATP खिताब अपने नाम कर लिए हैं। वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल 35  ATP टाइटल के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं रोजर फेडरर के नाम 28 ATP टाइटल हैं। वह सबसे ज्यादा ATP खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/sports/news/italian-open-2020-novak-djokovic-became-the-italian-open-champion-for-the-5th-time-won-the-record-atp-masters-title-for-the-36th-time-164984

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.