Breaking

Italian Open 2020: नोवाक जोकोविच 10वीं और सिमोना हालेप तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची

 


हाईलाइट

  •  वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच 10वीं बार इटेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे
  •  जोकोविच सबसे ज्यादा ATP खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बनने से एक जीत दूर
  •  जोकोविच और नडाल ने अब तक 35-35 ATP खितबा जीते हैं

सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटेलियन ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच 10वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। वह अब तक चार बार इस टूर्नामेंट का खिताब जीत चुके हैं। अब उनकी नजर पांचवें खिताब पर होंगी। वर्ल्ड नंबर-1 जोकोविच ने रविवार को मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मैच में नॉर्वे के कैस्पर रुड को 7-5, 6-3 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है। जोकोविच अगर फाइनल जीत जाते हैं, तो वह सबसे ज्यादा ATP खिताब जीतने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। उन्होंने अब तक 35 ATP खिताब जीते हैं। वहीं वर्ल्ड नंबर-2 राफेल नडाल ने भी इतने ही खिताब जीते हैं। वहीं रोजर फेडरर के नाम 28 ATP टाइटल हैं। वह सबसे ज्यादा ATP खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/sports/news/italian-open-2020-novak-djokovic-and-simona-halep-enters-in-the-final-of-italian-open-164716

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.