IPL-13: लीग के 7वें मैच में आज चेन्नई-दिल्ली आमने-सामने, दोनों टीमों की नजर दूसरी जीत पर
हाईलाइट
- IPL-13 का 7वां मैच आज चेन्नई और दिल्ली के बीच दुबई में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से, टॉस 7 बजे होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का 7वां मैच आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। लीग स्टेज में चेन्नई का यह तीसरा और दिल्ली का दूसरा मैच होगा। चेन्नई पिछले 2 मैचों में से 1 जीती और 1 हारी है। वहीं दिल्ली ने अपने पहले मैच में पंजाब को सुपर ओवर में हराया था। अब चेन्नई की नजर सीजन की अपनी दूसरी जीत पर होगी। वहीं दिल्ली यह मैच जीतकर लीग में लगातार दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच हुए पिछले 5 मैचों की बात करें तो चेन्नई ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए 3 मुकाबलों में चेन्नई ने दिल्ली को हराया था। बता दें कि, दोनों टीमों के बीच दुबई में यह पहला मैच होगा।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-punjab-vs-bangalore-6th-match-chennai-super-kings-vs-delhi-capitals-csk-vs-dc-ms-dhoni-live-updates-165919

कोई टिप्पणी नहीं: