IPL 13: लीग का दूसरा मैच दिल्ली और पंजाब के बीच आज, दोनों टीमें जीत से करना चाहेंगी शुरुआत
हाईलाइट
- IPL-13 का दूसरा मैच आज दिल्ली और पंजाब के बीच दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा
- मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा, टॉस 7 बजे होगा
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का दूसरा मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के बीच दुबई के स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से होगा। पंजाब ने UAE में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है। टीम ने यहां 2014 में सभी 5 मैचों में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा पंजाब ने लीग के लगातार तीन सीजन में भी अपना पहला मैच जीता है। ऐसे में टीम अपने इस रिकॉर्ड को बनाए रखना चाहेगी। वहीं दिल्ली का UAE में रिकॉर्ड बेहद खराब है। दिल्ली ने यहां लीग के अब तक 5 मैच खेले हैं। जिसमें से 2 मैचों में उसे जीत मिली है, जबकि 3 में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिल्ली जीत के साथ लीग के इस सीजन की शुरुआत करना चाहेगी।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/cricket/news/ipl-13-delhi-vs-punjab-2nd-match-delhi-capitals-vs-kings-xi-punjab-dc-vs-kxip-dubai-kl-rahul-shreyas-iyer-ipl-2020-live-updates-164471

कोई टिप्पणी नहीं: