India-China Tension: विदेश मंत्रालय की दो टूक, चीन ने LAC को एकतरफा परिभाषित किया है, भारत नहीं मानता
हाईलाइट
- लद्दाख को लेकर चीन के बयान पर भारत का दो टूक जवाब
- चीन ने LAC को एकतरफा परिभाषित किया है, भारत नहीं मानता
चीन के विदेश मंत्रालय के लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश के रूप में मान्यता नहीं देने के बयान के बाद भारत ने इसका दो टूक जवाब दिया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा कि वह 1959 में चीन की एकतरफा परिभाषित तथाकथित वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) को नहीं मानता। भारत उम्मीद करता है कि चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा की कोई अपुष्ट एकतरफा व्याख्या करने से बचेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा, 1993 के बाद ऐसे कई समझौते हुए जिसमें दोनों देशों के बीच सहमति बनी थी कि एलएसी पर जिन बिन्दुओं को लेकर गतिरोध है उसे बातचीत के रास्ते सुलझाते रहेंगे और किसी तरह की एकतरफा कार्रवाई से बचेंगे। भारत ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में चीन का इस तरह का बयान आपत्तिजनक है और दोनों देशों के बीच आपसी सहमति का घोर उल्लंघन भी है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/india-rejects-chinas-assertion-over-following-its-1959-stand-on-perception-of-lac-167370

कोई टिप्पणी नहीं: