Virus: भारत को ICMR की चेतावनी, भारत में कोहराम मचा सकता है एक और चाइनीज वायरस
हाईलाइट
- इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में जुलाई में छपी स्टडी से खुलासा
- कर्नाटक से लिए गए 2 सीरम सैंपलों में मिले कैट क्यू वायरस के प्रति ऐंटीबॉडीज
- कैट क्यू वायरस मुख्य तौर पर क्यूलेक्स मच्छरों और सुअरों से फैलते हैं
कोरोना वायरस महामारी से भारत समेत पूरी दुनिया बुरी तरह प्रभावित हैं और इस पर नियंत्रण पाने के लिए वैक्सीन बनाने की जद्दोजहद में जुटे हुए। इसी बीच भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने चीन से कनेक्शन वाले एक और वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। भारत में दो सीरम सैंपलों के भीतर कैट क्यू वायरस के प्रति ऐंटीबॉडी मिल चुके हैं, जिसका मतलब है कि संबंधित व्यक्ति शायद संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। इंग्लिश न्यूज वेबसाइट इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक इस साल जुलाई में इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में छपी स्टडी में वैज्ञानिकों ने बताया है कि 2 ह्यूमन सीरम सैंपल में कैट क्यू वायरस के खिलाफ ऐंटीबॉडीज की मौजूदगी मिली है।
आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/icmr-warns-india-another-chinese-virus-can-create-a-furore-in-india-167380

कोई टिप्पणी नहीं: