ENG VS AUS: इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई
हाईलाइट
- इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हराया
- इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली
इंग्लैंड ने शुक्रवार को टी-20 सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 2 रन से हराया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। वहीं ऑस्ट्रेलिया 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 160 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के डेविड मलान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं: