Breaking

ENG VS AUS: पहला वनडे मैच आज, इंग्लैंड के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार तीसरी सीरीज जीतने का मौका

हाईलाइट

  •  इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा
  •  मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगा

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा। मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से होगा। मेजबान इंग्लैंड ने इससे पहले खेली गई टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था। अब इंग्लैंड वनडे सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। अगर इंग्लैंड टीम यह सीरीज जीतने में कामयाब हो जाती है, तो वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी लगातार तीसरी सीरीज जीत होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की नजर 5 साल बाद मेजबान टीम के खिलाफ सीरीज जीतने पर होगी। कोरोनावायरस महामारी के कारण वनडे सीरीज के तीनों मैच बिना दर्शकों के मैनचेस्टर में खेले जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.