ENG VS AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 19 रन से हराया, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
हाईलाइट
- ऑस्ट्रेलिया ने पहले वनडे मैच में मेजबान इंग्लैंड को 19 रन से हराया
- ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
- दोनों टीमों के बीच अब सीरीज का दूसरा वनडे मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा
ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले गए वनडे सीरीज के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को 19 रन से हराया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 294 रन बनाए। इस लक्ष्य का पिछा करने उतरी इंग्लैंड 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 275 रन ही बना पाई। मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

कोई टिप्पणी नहीं: