Breaking

कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन LIVE: दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्‍टर में लगाई आग

 


हाईलाइट

  •  कृषि कानूनों के खिलाफ देश में विरोध प्रदर्शन जारी
  •  कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपथ पर ट्रैक्‍टर में लगाई आग

कृषि क्षेत्र से जुड़े तीन कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्‍ली समेत देश के कई हिस्‍सों में किसानों और कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन जारी है। सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्‍ली में इंडिया गेट के पास एक ट्रैक्‍टर में आग लगा दी। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी आज धरने पर बैठेंगे। बता दें कि, कृषि बिलों के दोनों सदनों में पास होने के बाद से ही किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए तीनों कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद अब ये बिल कानून बन चुके हैं। इसके बावजूद देश में प्रदर्शन जारी है।

आगे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें – https://www.bhaskarhindi.com/national/news/farm-laws-countrywide-protest-against-farm-bills-live-update-congress-farmers-punjab-amarinder-singh-delhi-modi-govt-166682

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.